Explore

Search

June 22, 2026 2:00 am

महाराजगंज : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): महाराजगंज थाना कांड संख्या 199/22 के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त रिसौरा निवासी दामोदर पटेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

बुधवार को पुअनि आरके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने रिसौरा स्थित दामोदर पटेल के घर पर इश्तेहार चस्पाया। पुलिस ने बताया कि इश्तेहार चस्पाने के बाद भी अगर आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर