✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफमहाराजगंज: महाराजगंज प्रखंड के टेघड़ा पंचायत के हरकेशपुर स्थित राजेंद्र महतो के आवास पर सोमवार को धानुक उत्थान महासंघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार ने की।
बैठक में धानुक जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। यह प्रस्ताव तब रखा गया जब यह महसूस किया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर धरना देने और गांव-गांव में धानुक जन संवाद आयोजित कर सरकार को अपनी ताकत का एहसास दिलाएंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र महतो, उमेश साह, ओमप्रकाश महतो, सुनील महतो, कामेश्वर प्रसाद, रामचंद्र महतो, रवींद्र महतो, दशरथ महतो सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

