Explore

Search

March 21, 2026 6:44 pm

महाराजगंज : दो समुदायों के विवाद के बाद महाराजगंज में पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मामूली विवाद में हुई झड़प के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति, कैंप कर रही है पुलिस टीम

सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोंड गांव में दो समुदायों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार मार्च की संध्या करीब छह बजे महाराजगंज थाना को सूचना मिली कि गोंड गांव में दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है, जो बाद में झड़प में बदल गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज तथा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार इस मामले में महाराजगंज थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर