✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज : शहर के नखास चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन रविवार को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए।
इस दौरान सांसद ने कथावाचक राधा किशोरी एवं उनकी टोली को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महायज्ञ से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहता है तथा सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने वृंदावन से आई राधा किशोरी जी के प्रवचनों से सीख लेने की अपील की और कहा कि उनके विचारों को सुनना और उन पर अमल करना चाहिए।
इस अवसर पर राधा किशोरी ने सांसद को आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, समिति के अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद, अवधेश पांडेय, मनीष सिंह, ई. प्रमोद रंजन, राहुल सिंह, डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, शैलू यादव, हरिश्चंद्र आशीष समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

