Explore

Search

June 21, 2026 8:53 pm

महाराजगंज: दावते इफ़्तार का आयोजन, सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बलिदानियों की स्मृति में आयोजित हुआ इफ़्तार, सौहार्द्र और एकता का संदेश

महाराजगंज (सीवान): महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में रविवार को शहीद दिवस और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर बलिदानियों की स्मृति में माह-ए-रमज़ान के दौरान विशेष दावते इफ़्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

पुस्तकालय सह वाचनालय के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष आपसी सौहार्द्र और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय परिवार हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अग्रसर रहता है।

स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बलिदानियों की धरती बंगरा हमेशा से देश के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। वहीं, शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने कहा कि इफ़्तार का सामूहिक आयोजन इस्लाम में भाईचारे और एकजुटता को दर्शाता है। चाहे घर में हो, मस्जिद में या किसी सामूहिक स्थल पर, एक साथ उपवास तोड़ना बंधनों को मजबूत करता है और एकता को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर उप मुखिया कौशल्या देवी, जलेश्वर सिंह, लाल मोहम्मद, जाकिर मिया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर