Explore

Search

March 21, 2026 10:15 pm

महाराजगंज : डा. महाचंद्र सिंह को सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई

डा. महाचंद्र सिंह को सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी हुई चर्चा

महाराजगंज (सिवान): अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. महाचंद्र सिंह को सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती पर भी विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक योग्य, कुशल और अनुभवी व्यक्ति को सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनाकर समाज को सशक्त करने का सराहनीय कदम उठाया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि डा. महाचंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोग अधूरे कार्यों को पूर्ण करेगा और सवर्ण समाज के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

डा. महाचंद्र सिंह को आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार सिंह, भोला सिंह, पप्पू सिंह, कामेश्वर सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीष सिंह, संजय सिंह राजपूत और राहुल सिंह सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर