Explore

Search

April 4, 2026 8:32 am

महाराजगंज : जेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज: महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित पडाइन टोला पुल के समीप बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान महुआरी निवासी काशी सिंह (65) के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक के पुत्र बसंत कुमार सिंह ने बताया कि काशी सिंह गांव से भैया बहिनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पडाइन टोला पुल के समीप जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना पाकर महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया और जेसीबी को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

महाराजगंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेसीबी को जब्त कर लिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर