Explore

Search

March 22, 2026 3:04 pm

महाराजगंज : जिला जज ने व्यवहार न्यायालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज में जल्द शुरू होने वाले व्यवहार न्यायालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को जिला जज मोतीश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार पांडेय और एडीजे वन विजय कृष्ण सिंह भी मौजूद रहे।

निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिला जज ने इजलास, शत्री का कमरा, अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था, वाहन पोटिका, शौचालय निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच की। इसके अलावा, उन्होंने मजिस्ट्रेट, अधिवक्ता और जनता के लिए आने-जाने के रास्ते का भी निरीक्षण किया।

जिला जज ने परिसर में स्थित जयप्रकाश नारायण की मूर्ति और स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को सभी कार्य एक महीने के भीतर पूरा करने का आदेश दिया।

इस अवसर पर एसडीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, नपं के ईओ हरिश्चंद्र, सीओ जितेंद्र कुमार, दारौंदा सीओ पूनम दीक्षित, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, सचिव पीपी रंजन द्विवेदी, और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर