✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
जनसुराज विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
महाराजगंज (सीवान): प्रखंड के तक्कीपुर पंचायत के पिपरा में रविवार को जनसुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनसुराज नेता एवं प्रखंड उप प्रमुख योगेंद्र राय ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनसुराज की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना और राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को इस अभियान से जोड़कर संगठन का विस्तार करना है।
उन्होंने बताया कि उद्घोष यात्रा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर प्रशांत किशोर के विचारों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस यात्रा के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेंद्र राय ने कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनसुराज एक नए और मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच तेजी से उभर रही है।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य हरेंद्र राम, रेहाना खातून, नंद राम, प्रवीण कुमार, परशुराम ठाकुर, राहुल पांडेय, रजनीश ठाकुर, नीतीश तिवारी, बलिराम पांडेय, रविनाथ राय, भूषण ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर, विपिन कुमार, अभिमन्यु ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

