Explore

Search

July 4, 2026 7:03 pm

महाराजगंज : घर से आभूषण व नकद समेत एक लाख की चोरी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज : महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर आभूषण समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।

पीड़ित रामाधार साह गोड़ के पुत्र विजय कुमार साह गोड़ ने शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की रात वह अपनी दुकान पर सोने के लिए गए थे, जब उनकी पत्नी का फोन आया कि चोर घर के सारे सामान चोरी कर ले गए हैं। जब वह घर लौटे तो देखा कि अलमारी, बक्सा और अटैची का सामान पलंग पर बिखरा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विजय कुमार साह गोड़ ने बताया कि चोरों ने टीका, नथिया, कान का झुमका, कील, पायल, मेंहदी झाला, दरकश, चोटी, अंगूठी समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।

थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर