Explore

Search

May 6, 2026 2:05 am

महाराजगंज : खनन विभाग के अधिकारी ने किया ईंट-भट्ठा का निरीक्षण, ग्रामीणों ने की शिकायत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

धूल से विद्यालय के बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी, कार्रवाई की मांग

महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के धोबवलिया बाजार के समीप स्थित एकेएस ईंट उद्योग का निरीक्षण खनन विभाग के अधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को विभागीय आदेश एवं ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर किया।

निरीक्षण के दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने अधिकारी के समक्ष शिकायत की कि ईंट पथाई और दिनभर ट्रैक्टरों के आवागमन से क्षेत्र में धूल का गुबार उड़ता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और विशेषकर विद्यालय के बच्चों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि जहां ईंट पथाई होती है, वहां से महज 10-15 कदम की दूरी पर सरकारी विद्यालय स्थित है, साथ ही दर्जनों दुकानें और ग्रामीणों का आवागमन का मुख्य रास्ता भी वहीं से होकर गुजरता है।

शिकायतकर्ता अखिलेश्वर प्रसाद द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्व में दिए गए आवेदन में चिमनी को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन मामला अभी भी कागजी प्रक्रिया में उलझा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है।

अखिलेश्वर प्रसाद ने यह भी सवाल उठाया कि जब अनिल कुमार एक सरकारी शिक्षक हैं तो उनके नाम पर ईंट-भट्ठा का लाइसेंस कैसे निर्गत हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल कुमार विद्यालय में अपनी ड्यूटी भी सही से नहीं निभा रहे हैं, जो प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण है।

खनन पदाधिकारी नवीन कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर