✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
क्रिकेट के खेल में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधा दर्जन लोग घायल
महाराजगंज (सीवान): थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में गुरुवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में इटहरी निवासी जयनाथ मांझी, अनिल प्रसाद, बाबूलाल साह, रंगलाल साह और बालदेव प्रसाद शामिल हैं।
कैसे बढ़ा विवाद?
बताया जाता है कि क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई, जो बाद में दो पक्षों के स्वजनों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडे चलने लगे और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

