✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
संकुल स्तरीय मूल्यांकन 26 मार्च तक संपन्न कराने का लक्ष्य
महाराजगंज (सीवान) : महाराजगंज नगर पंचायत स्थित उच्च विद्यालय उमाशंकर प्रसाद संकुल में पूर्व निर्धारित विभागीय निर्देश के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। संकुल प्रभारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में 14 सदस्यीय शिक्षकों की टीम ने मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया। विभागीय निर्देशानुसार यह प्रक्रिया 26 मार्च तक संपन्न कर ली जाएगी।
मूल्यांकन कार्य में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामापाली, मध्य विद्यालय महाराजगंज, प्राथमिक विद्यालय पसनौली, नया प्राथमिक विद्यालय रामापाली और प्राथमिक विद्यालय धनछुहा के विद्यार्थी सम्मिलित हैं। प्रथम दिन लगभग 300 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया।
मूल्यांकन कार्य में शामिल शिक्षक कुमार राजकपूर ने बताया कि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का सटीक आंकलन किया जा सके। इस अवसर पर शिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, देवेंद्र कुमार, आलोक कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद, सीमा कुमारी, पम्मी कुमारी, जकी बानो, शमीमा खातून, रौशन आरा और निरुलियन अंसारी सहित सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक उपस्थित थे।

