Explore

Search

March 21, 2026 11:27 pm

महाराजगंज : उद्घाटन से पहले ही टूटने लगा विद्यालय का फर्श, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज के वार्ड संख्या तीन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मकतब भवन निर्माण पर अभिकर्ता पर घटिया सामग्री उपयोग का आरोप

महाराजगंज (सिवान): नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मकतब का भवन निर्माण अभी विधिवत उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे के विधायक निधि से निर्मित इस विद्यालय भवन में पठन-पाठन की शुरुआत भले ही हो चुकी है, लेकिन भवन का फर्श उद्घाटन से पहले ही टूटने लगा है।

विद्यालय के दोनों कमरों और बरामदे का फर्श चटक चुका है। इसे देख कर स्थानीय लोग काफी नाराज हैं। मोहल्ले के निवासी खालिद हुसैन, निजामुद्दीन अंसारी, नईम मियां, अनवर हुसैन, गौर अली, नजरूल बारी सहित कई लोगों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है, जिससे महज एक माह में ही भवन की यह स्थिति हो गई।

मोहल्ले वासियों ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है और स्थानीय विधायक से हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके और भविष्य में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर