महाराजगंज:स्कूली छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर गयीं पटन
✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत ऐतिहासिक स्थलों का किया जाएगा अवलोकन
महाराजगंज प्रखंड के नेरुआ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्र-छात्राएं रविवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करने पटना गयीं। इस दौरान उन्होंने तारा मंडल,ईसीओ पार्क,एजेपी अब्दुल कलाम शाइन सिटी जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा किया। परिभ्रमण के लिए छात्राओं को मुखिया मनोज कुंवर और हेडमास्टर सकीर अहमद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।मुखिया मनोज कुंवर ने कहा कि इस योजना से अमीरी-गरीबी का भेद मिट रहा है और सभी बच्चों को समान अवसर मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब छात्राएं इन ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगी,तो इससे उन्हें गहरा ज्ञान प्राप्त होगा।

शिक्षक शेखर सिंह ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से विद्यार्थी किताबों के ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक दुनिया, इतिहास, विज्ञान और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखते और समझते हैं. ऐसे भ्रमण से छात्रों के बौद्धिक, मानसिक तथा शारीरिक विकास में मदद मिलती है।यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान को भी विकसित करता है.परिभ्रमण दल के साथ विद्यालय के हेडमास्टर सकीर अहमद,शिक्षक शेखर सिंह, संजय मांझी, मुसर्रत जहां, निशा वार्मा, मुन्ना लाल ठाकुर,मीरा कुमारी भी शामिल होकर विधार्थियों के साथ रवाना हुए।

