✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, तैयारियों को दिया अंतिम रूप
महराजगंज (सिवान) : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 मार्च को गोपालगंज दौरे पर आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के एक मैरेज हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महराजगंज नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने की।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संगठित कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने की रणनीति बनाई गई।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम दौरा
प्रदेश प्रभारी ब्रजेश रमन ने कहा कि गृहमंत्री का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, पार्टी के जिला मंत्री अवधेश पांडेय ने कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।
बैठक में मौजूद प्रमुख नेता
इस अवसर पर पंकज कुमार विद्यार्थी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री मृत्युंजय श्रीवास्तव, हरिशंकर आशीष, हरेंद्र श्रीवास्तव, पवन कुमार, उमाशंकर सिंह, सिंकु श्रीवास्तव और इनशाद आलम उर्फ कैश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

