Explore

Search

August 5, 2026 10:30 am

मलमलिया हत्याकांड : आरोपित के घर को अज्ञात भीड़ ने फूंका,एफआईआर दर्ज

तिहरे हत्याकांड के आरोपित के घर में आगजनी, अज्ञात भीड़ पर एफआईआर दर्ज
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

खैरवा टोला में आग लगाने की घटना, चौकीदार के बयान पर भगवानपुर हाट थाना में मामला दर्ज

सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़ियां पंचायत के खैरवा टोला में उस समय सनसनी फैल गई जब तिहरे हत्याकांड के आरोपित के घर में भीड़ ने आग लगा दी। यह घटना चार जुलाई को मलमलिया में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद उपजे आक्रोश की कड़ी मानी जा रही है।

चौकीदार लखु राम के बयान पर गुरुवार को अज्ञात भीड़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपने आवेदन में चौकीदार ने बताया कि चार जुलाई को मलमलिया में तीन लोगों की हत्या के बाद वह ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हत्या के नामजद आरोपित शत्रुघ्न सिंह, निवासी — फतेह राय के टोला, कौड़ियां — के घर में कुछ लोगों ने आग लगा दी है।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शत्रुघ्न सिंह के मकान में आगजनी की घटना घट चुकी थी और संपत्ति को क्षति पहुंची थी।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी दी कि चौकीदार के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मलमलिया में तिहरे हत्याकांड के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर