Explore

Search

March 5, 2026 4:01 am

भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक टक्कर में सिवान के 3 युवकों की मौत

भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक टक्कर में सिवान के 3 युवकों की मौ
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पटना से लौट रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी, अफराद मोड़ पर हादसा

सिवान (बिहार): सिवान-मलमलिया मुख्य पथ (NH-227A) स्थित अफराद मोड़ पर शनिवार की अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज गति से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

मृतकों में एक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के हियासपुर निवासी अबरार अली के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो युवक शहर के शेख टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी युवक पटना से सिवान लौट रहे थे और उन्होंने एक व्यक्ति को एयरपोर्ट छोड़ा था।

पुलिस ने पहुंचकर निकाला शव, भेजा पोस्टमार्टम
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

अफराद मोड़ पर हादसों का सिलसिला जारी
गौरतलब है कि अफराद मोड़ पर पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोग यहां यातायात सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर