Explore

Search

June 1, 2026 12:46 am

भगवानपुर हाट : हथियार के बल पर वाहन छीनने के प्रयास के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विमल चौक के समीप मोरा-भगवानपुर मुख्य सड़क पर शनिवार की रात दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक व्यवसायी से स्विफ्ट गाड़ी छीनने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर रविवार को महम्मदपुर निवासी अभिषेक कुमार ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।आवेदन के अनुसार, आरोपितों में आशीष कुमार और सुजल कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अभिषेक ने आरोप लगाया है कि वाहन छीनने में असफल होने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।अभिषेक कुमार, जो बेकरी और केक बनाने का व्यवसाय करते हैं, शनिवार की रात मोरा बाजार से वसूली कर अपनी स्विफ्ट गाड़ी से घर लौट रहे थे। विमल मोड़ के पास ईंटकरण सड़क पर, पूर्व-उत्तर दिशा से आते हुए, दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को रोक दिया।सुजल कुमार ने गाली-गलौज करते हुए हथियार के बट से उनके चेहरे पर वार किया और गाड़ी की चाबी छीन ली। इस दौरान आशीष कुमार ने अभिषेक के गले से सोने की चेन और वसूली की रकम, जो ₹42,800 थी, छीन ली।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर