✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान: भगवानपुर प्रखंड के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज और राजेंद्र किशोरी रेजिडेंशियल स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए संयुक्त रूप से आयोजित पांच दिवसीय स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 20 दिसंबर तक चलेगा।
आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रशिक्षुओं को पूरी लगन और मनोयोग से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस आयोजन को छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अहम बताया।
राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. त्रियुगी नारायण और राजेंद्र किशोरी रेजिडेंशियल स्कूल की डायरेक्टर अमरावती सिंह ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं के उत्साह को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय और महाविद्यालय परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

