Explore

Search

May 31, 2026 11:06 am

भगवानपुर हाट : सीओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया जनता दरबार में सुनवाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना परिसर में सुलझाए गए कई जमीनी विवाद, अगली तिथि पर साक्ष्य देने का निर्देश

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारी (सीओ) धीरज कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मामलों का निष्पादन किया।

दरबार में विभिन्न गांवों से आए फरियादी अपने-अपने मामलों की सुनवाई के लिए कतार में बैठे दिखे। बड़कागांव की निशा देवी बनाम विजय कुमार सिंह के दखल कब्जा विवाद का मौके पर निपटारा कर वाद की सुनवाई समाप्त कर दी गई।

इसी तरह जगमोहन राय बनाम कृष्णा मांझी सहित अन्य विवादों में भूमि सीमांकन कराने का निर्देश देते हुए सुनवाई समाप्त की गई। सरहरी गांव के सरोज पर्वत बनाम सभा पर्वत मामले में दोनों पक्षों से अगली तिथि पर साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया।

वहीं मेघनाथ राय, योगेंद्र ठाकुर, हीरा सहनी सहित कई अन्य फरियादी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मौके पर अंचल के प्रधान सहायक परमानंद राम सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर