Explore

Search

May 31, 2026 8:49 pm

भगवानपुर हाट: सांसद के निजी सचिव ने किया जर्जर पुलिया का निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): प्रखंड के पिपरहियां गांव के समीप गंडक नहर पर वर्षों से जर्जर पड़ी पुलिया का निरीक्षण मंगलवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के निर्देश पर उनके निजी सचिव पंकज कुमार सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिया का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

गौरतलब है कि यह पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में सांसद को आवेदन देकर मरम्मत की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने अपने निजी सचिव को मौके पर भेजकर पुलिया की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने का निर्देश दिया था।

निरीक्षण के दौरान काली चरण प्रजापति, शैलेंद्र कुशवाहा, जगन्नाथ पंडित, वकील महतो, विक्रमा पंडित समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर