Explore

Search

March 16, 2026 1:12 am

भगवानपुर हाट : संदिग्ध परिस्थिति में घायल युवक की मौत, चार दिन पूर्व हुई थी मारपीट

संदिग्ध परिस्थिति में घायल युवक की मौत, चार दिन पूर्व हुई थी मारपीट
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): थाना क्षेत्र के महना गांव में चार दिन पूर्व पिता-पुत्र के विवाद में घायल हुए युवक की सोमवार की रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान माघर निवासी भरत राम के पुत्र अर्जुन राम के रूप में हुई है। घटना को लेकर स्वजनों में शोक की लहर है।

भरत राम ने बताया कि 13 जून को उनके पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान उसका पुत्र अर्जुन राम झगड़ा सुलझाने पहुंचा, तो पिता समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घायल अर्जुन का इलाज भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

इसके बाद अर्जुन राम अपने ननिहाल सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सरैया गांव चला गया। सोमवार को वह स्नातक की परीक्षा देने दिघवारा गया था। परीक्षा देने के बाद वापस सरैया लौटने पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही शव को रात में ही स्वजन भगवानपुर हाट थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी नए चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व हुई मारपीट को लेकर मृतक की मां सविता देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें ससुर जमुना राम, ननदोई अशोक राम (निवासी चोरौली), धनेश राम, शिवकुमारी देवी, बिंदु देवी सहित 13 लोगों को नामजद किया गया था। इन पर घर में घुसकर मारपीट करने व जानलेवा हमला करने का आरोप है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर