Explore

Search

March 16, 2026 7:01 am

भगवानपुर हाट: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव बरामद, दहेज हत्या की आशंका

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पति के घर में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके कमरे से बरामद किया गया। मृतका की पहचान विशाका कुमारी (30 वर्ष) पत्नी अवधकिशोर कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

दहेज हत्या का आरोप

मृतका की दादी मुनरपति देवी ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के समय से ही दहेज में कार के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परिवार ने तीन लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन बाकी दो लाख रुपये के लिए मृतका को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज न मिलने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है

पति के घर पर ही रह रही थी मृतका

मृतका के ससुर गणेश पंडित ने बताया कि वह अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहती थी लेकिन नवंबर में अपने देवर बृज किशोर कुमार की शादी में आई थी। शादी के बाद सभी गाजियाबाद चले गए, लेकिन विशाका यहीं रह गई थी। शुक्रवार की शाम जब उसकी आवाज नहीं सुनी गई, तो जाकर देखा गया कि वह फांसी पर लटकी हुई थी

मृतका सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के डोईला बाजार निवासी प्रदीप पंडित की पुत्री थी। उसके माता-पिता भोपाल में रहते हैं और घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर