Explore

Search

June 20, 2026 3:23 am

भगवानपुर हाट: लूट व डकैती की योजना बनाते चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, एक फरार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अंडरपास के पास बन रही थी बड़ी वारदात की साजिश


• पुलिस ने छापेमारी कर चार बदमाशों को दबोचा
• एक देसी कट्टा, गोली, मोबाइल व बाइक बरामद
• एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल
• सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को भेजा गया जेल


भगवानपुर हाट (सिवान) में पुलिस ने एक बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया। रविवार को थाना क्षेत्र के सरहरी रेलवे अंडरपास सड़क के पास लूट एवं डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महमदा निवासी अनुज कुमार, रामपुर महेश के गोलू कुमार व मोनू कुमार तथा गोपालगंज जिले के बरौली बलेसर गांव निवासी मोनू कुमार के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर