Explore

Search

May 31, 2026 11:14 pm

भगवानपुर हाट : रोटावेटर की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय एक युवक रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जयनाथ पांडेय के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है।सूत्रों के अनुसार, प्रियांशु का भाई ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गया था और प्रियांशु भी साथ गया था। खेत की जोताई करते वक्त उसका पैर फिसल गया, जिसके कारण वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को स्वजन ने निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजनों के अनुसार उसके पैर में गहरा जख्म आया है। 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर