Explore

Search

March 16, 2026 5:42 am

भगवानपुर हाट: रामनवमी को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

✍️परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट

भगवानपुर हाट (सीवान): रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बीडीओ कुमार विशाल एवं थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने व्यापक फ्लैग मार्च किया।

बीडीओ एवं थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की कड़ी नजर पूरे क्षेत्र पर बनी हुई है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अशांति को रोकना है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई उपद्रव करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आमजन से अपील की गई कि वे सौहार्द और भाईचारे का परिचय दें।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने भगवानपुर नया बाजार स्थित मनोकामना मंदिर, भगवानपुर पुरानी बाजार, सारीपट्टी, नगवां, मलमलिया, चक्रवृद्धि, विमल मोड़ सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। इस अभियान से क्षेत्र में उपद्रवियों के बीच हड़कंप मच गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर