Explore

Search

March 14, 2026 6:21 pm

भगवानपुर हाट : राजद की बैठक में बाहरी प्रत्याशी के विरोध पर बनी सहमति, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराज़गी

राजद की बैठक में बाहरी प्रत्याशी के विरोध पर बनी सहमति, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराज़गी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट के सोंधानी गांव में हुई बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा

भगवानपुर हाट (सिवान): सोंधानी गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक जिला पार्षद एवं राजद के युवा नेता सुशील कुमार डब्लू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशियों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और साफ किया कि यदि इस बार भी राजद नेतृत्व की ओर से बाहरी उम्मीदवार को थोपने का प्रयास हुआ तो उसका सशक्त विरोध किया जाएगा।

जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू ने कहा कि यह विधानसभा सीट पारंपरिक रूप से राजद की रही है, लेकिन बार-बार बाहरी प्रत्याशियों को मौका दिए जाने से जनता खुद को ठगा हुआ महसूस करती है। उन्होंने चेताया कि अब कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और स्थानीय नेतृत्व को ही आगे लाने की मांग करेंगे।

बैठक में शिवजी राय, अशोक शर्मा, विक्की यादव, विजय गुप्ता, लखन मांझी, दीनानाथ शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग को दोहराया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर