Explore

Search

March 12, 2026 5:29 am

भगवानपुर हाट में डॉ. आंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस हाई स्कूल परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर राम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को गरिमामय और समारोहपूर्वक ढंग से मनाने की तैयारी को लेकर गहन चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर आयोजन जरूरी है।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, पूर्व शिक्षक सियाराम प्रसाद, प्रो. राम अयोध्या प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, अशोक राय, बाबूलाल मांझी, उमाशंकर यादव तथा लालबाबू कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर