Explore

Search

March 16, 2026 11:14 am

भगवानपुर हाट : मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, पांच घायल, एक सदर अस्पताल रेफर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झड़प में बदल गया और मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से रामबाबू कुशवाहा की स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष अलग-अलग गुटों में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे, इसी दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के डीजे पर लगातार अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे डीजे संचालकों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर