Explore

Search

August 5, 2026 8:01 pm

भगवानपुर हाट : मुखिया पुत्र ने क्लैट परीक्षा में 276वीं रैंक लाकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट प्रखंड के मीरजुमला पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी और शंकर साह के पुत्र सुधांशु कुमार ने क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) परीक्षा में देश स्तर पर 276वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और प्रखंड का नाम रोशन किया है।

मुखिया प्रीति कुमारी ने बताया कि उनके दोनों बच्चे बचपन से ही मेधावी और मेहनती रहे हैं। उनकी मेहनत का नतीजा है कि वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। पिता शंकर साह ने सुधांशु की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूकता और समर्थन के कारण यह परिणाम संभव हुआ है।

सुधांशु की सफलता पर समाजसेवी शेखर कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी, अनुरुद्ध प्रसाद गुप्ता, डॉ. सुगेन सिंह कुशवाहा, संजय प्रसाद, अरुण कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि ला कॉलेज में वकालत की पढ़ाई के लिए क्लैट परीक्षा आयोजित होती है। इसमें सफल होने पर रैंक के आधार पर छात्रों का नामांकन विभिन्न कॉलेजों में होता है।

इससे पहले, मुखिया प्रीति कुमारी की पुत्री अर्ध्या गुप्ता ने भी पिछले वर्ष नीट परीक्षा पास कर राजकीय बेतिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर