Explore

Search

August 5, 2026 7:12 pm

भगवानपुर हाट : मारपीट मामले में अलग-अलग प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो विभिन्न गांवों में हुई मारपीट के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस मामले में कुल 11 लोगों को आरोपित किया गया है। मीरजुमला निवासी अवधेश प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही धनु कुमार, मानकी प्रसाद, वकील प्रसाद सहित आठ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। वहीं रतन पड़ौली तिवारी टोला निवासी सुरेश महतो की पत्नी संतोषी देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही छठू साह, वीरेंद्र साह तथा पार्वती देवी के खिलाफ अपने पुत्र प्रताप कुमार के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर