✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
शादी समारोह में मारपीट के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल
भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे भीखमपुर निवासी अंशु कुमार को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक मार्च को हुए विवाद से जुड़ा है। कौड़ियां टोला नटरा निवासी सुजीत कुमार ने दो मार्च को थाना में आवेदन देकर भीखमपुर निवासी अंशु कुमार, प्रियांशु कुमार, अंकित कुमार, केदार सिंह और सुमित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त आरोपितों ने शादी समारोह में पहुंचकर गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की थी। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

