Explore

Search

March 16, 2026 12:37 pm

भगवानपुर हाट: मतदाता दिवस पर बीएलओ इम्तियाज होंगे सम्मानित

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: भगवानपुर हाट प्रखंड के बीएलओ इम्तियाज अहमद को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिलाधिकारी से सम्मानित किया जाएगा। बीडीओ कुमार विशाल ने यह जानकारी दी।

इम्तियाज अहमद मतदान केंद्र संख्या 267, राजकीय मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान बाएं भाग के बीएलओ हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक प्रपत्र छह में 47 नए मतदाताओं का नाम जोड़कर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रखंड से उन्हें सम्मानित करने के लिए अनुशंसा की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएलओ इम्तियाज अहमद का नाम प्रस्तावित किया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर