Explore

Search

May 31, 2026 12:22 pm

भगवानपुर हाट : भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल, दो सदर अस्पताल रेफर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी टोले में रविवार को हुई घटना, तनाव का माहौल

सिवान : भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी टोले ठीकहा में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर देख उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान सतन राय, भुटेली राय, अमित कुमार, रामू कुमार और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। इनमें सतन राय और अमित कुमार को अधिक चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले लिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर