Explore

Search

March 4, 2026 2:57 am

भगवानपुर हाट: भूमि विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गाली-गलौज, लूटपाट और मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

भगवानपुर हाट (सीवान): थाना क्षेत्र के मघरी गांव में 26 मार्च को हुए भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में एक पक्ष के शमशाद हुसैन की पत्नी कनीज फातमा ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही बाबूजान, उनकी पत्नी गुड़न बीबी और भाई नौशाद हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, उनके गले से सोने की चेन छीन ली और घर में घुसकर अलमीरा से एक लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरी ओर, आरोपितों ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर