Explore

Search

March 16, 2026 5:11 pm

भगवानपुर हाट: भाजपा संगठन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सीवान): भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के समापन के बाद संगठन चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए भगवानपुर हाट प्रखंड को तीन मंडलों में विभाजित किया गया है। ये मंडल पूर्वी, पश्चिमी और मध्य नाम से बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी और मध्य मंडल में सात पंचायतें और पूर्वी मंडल में छह पंचायतें शामिल की गई हैं। इस कदम का उद्देश्य पार्टी संगठन को और अधिक धारदार और असरदार बनाना है।

Tags: BJP Organization Election, Bhagwanpur Hat, Siwan News, Political Activities, BJP Membership Drive

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर