Explore

Search

August 5, 2026 8:04 pm

भगवानपुर हाट: बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से 10 दिसंबर की देर शाम एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बाइक मालिक विंध्याचल प्रसाद ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर की शाम उन्होंने अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर घर के अंदर प्रवेश किया। जब कुछ देर बाद बाहर निकले, तो बाइक अपने स्थान से गायब पाई गई। घटना के बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में बाइक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर