Explore

Search

March 14, 2026 4:08 pm

भगवानपुर हाट: बाइक के धक्के से अधेड़ घायल, सदर अस्पताल रेफर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एनएच 331 पर हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नदुआ के समीप एनएच 331 पर गुरुवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल व्यक्ति की पहचान सोनवर्षा निवासी शंकर उपाध्याय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है, और जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर