Explore

Search

June 1, 2026 12:47 am

भगवानपुर हाट : बड़कागांव के सतीश महतो हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट : पुलिस ने बड़कागांव शाह टोला के युवक सतीश महतो की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर चोरौली गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजकिशोर महतो और उसकी बहन शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई। 10 नवंबर की शाम सतीश महतो का हत्यारोपित राजकिशोर महतो के साथ झगड़ा हुआ था। राजकिशोर ने सतीश को घर बुलाया, लेकिन वह घर पर नहीं था। उसकी मां ने बताया कि सतीश बथान की तरफ गया था। राजकिशोर सतीश को खोजते हुए बथान की ओर गया और वहां अपनी बहन को सतीश के साथ देखे जाने के बाद दोनों भाइयों ने मिलकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की और गला दबाकर उसे मार डाला।

11 नवंबर को सतीश का शव बड़कागांव के रहुआ के पावट चंवर में धान के खेत में मिला, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां लीलावती देवी ने 12 नवंबर को थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर