Explore

Search

July 5, 2026 7:17 am

भगवानपुर हाट : प्रधानाध्यापकों की बैठक में अपार आईडी कार्ड बनाने पर चर्चा

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार में शनिवार को बीईओ राजकिशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय संचालन, रखरखाव, अपार आईडी निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

बीपीएम शिक्षा आशीष रंजन ने बैठक में बताया कि हाउस सर्वे, अपार आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शिक्षण सामग्री वितरण, बच्चों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, एमडीएम संचालन रिपोर्ट, और सर्दी के मौसम में बच्चों की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि 9 और 10 दिसंबर को “मेगा अपार दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इन दो दिनों में आधार आधारित सभी बच्चों के अपार आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनके माता-पिता से संबंधित फार्म भरवा कर बीआरसी में जमा करना होगा, ताकि समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सके। इससे आधार कार्ड और अपार आईडी निर्माण में होने वाली समस्याओं का समाधान होगा।

बैठक में प्रधानाध्यापक शंभूनाथ ठाकुर, पूनम कुमारी, वेद प्रकाश पांडेय, वीणा कुमारी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, विनय प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर