Explore

Search

March 16, 2026 2:14 pm

भगवानपुर हाट : पीड़िता ने एसपी से लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): थाना क्षेत्र के शंकरपुर टोला निवासी पृथ्वी रावत की पत्नी उर्मिला कुंवर ने सोमवार को एसपी को आवेदन देकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

उर्मिला कुंवर ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति पृथ्वी रावत की हत्या 26 जुलाई को चाकू से गर्दन पर प्रहार कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद दो अभियुक्त मुन्ना यादव और बंटी साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन तीसरा अभियुक्त राजा राय फरार है।

उर्मिला कुंवर ने बताया कि फरार अभियुक्त राजा राय रात में अपने घर आता है और धमकी देते हुए कहता है कि “अभी तो एक की हत्या की है, दो-चार की हत्या करने के बाद ही जेल जाऊंगा।” साथ ही, उसके पिता गौतम राय उन्हें गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। फरार अभियुक्त के डर से उनका पूरा परिवार दहशत में जी रहा है और किसी भी समय परिवार पर जानलेवा हमला हो सकता है।

उर्मिला कुंवर ने फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगाई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर