Explore

Search

March 16, 2026 11:11 am

भगवानपुर हाट : नीलगाय व जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

प्रखंड क्षेत्र में नीलगाय, जंगली सुअर और बंदरों का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। ये जंगली जानवर झुंड बनाकर खेतों में घुस जाते हैं और सब्जी, रबी, तेलहन-दलहन जैसी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को अब अपनी मेहनत से उगाई गई गेहूं, सरसों, आलू जैसी फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है

एक तरफ नीलगायें खेतों में चराई कर फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं, तो दूसरी तरफ जंगली सुअर गेहूं की फसल को खोदकर बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और वे खेती छोड़ने तक को मजबूर हो रहे हैं

सोंधानी पंचायत के जागरण पंचायत क्लब अध्यक्ष मनिंद्र सिंह, बड़कागांव जागरण पंचायत क्लब अध्यक्ष विकास सिंह वीरप्पन और सहसरांव जागरण पंचायत क्लब के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे किसान हतोत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर