Explore

Search

May 30, 2026 11:29 pm

भगवानपुर हाट : नाबालिग से दुष्कर्म व वीडियो प्रसारित करने के मामले में महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म व वीडियो प्रसारित करने का आरोप।
  • पुलिस ने नामजद महिला आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
  • मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।
  • मुख्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद महिला आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सुल्तानपुर निवासी सोनी देवी के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले के मुख्य आरोपित सुल्तानपुर निवासी आलोक कुमार सिंह तथा महना निवासी रोहित तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि पीड़िता की माता के आवेदन पर इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने तथा उसका वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर