Explore

Search

March 16, 2026 2:31 am

भगवानपुर हाट : धारदार हथियार से मारपीट कर युवक को किया घायल, तीन पर प्राथमिकी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के महम्मदा टोला निवासी रवींद्र सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने बुधवार को थाना में वीरेंद्र सिंह, उनके पुत्र विवेक कुमार सिंह एवं अतुल कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रवींद्र सिंह ने दिए गए आवेदन में बताया कि वह बुधवार को थाना से वापस घर लौट रहे थे। तभी सहसरांव पेट्रोल पंप से पहले बलुआ के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार और रॉड का प्रयोग किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर