Explore

Search

March 16, 2026 3:55 am

भगवानपुर हाट: दहेज में कार व दो लाख रुपये नहीं मिलने पर बहू के साथ मारपीट, पति समेत चार पर प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव निवासी पूजा कुमारी ने गुरुवार को अपने पति जितेंद्र कुमार सहित चार ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में पति जितेंद्र कुमार, सास बच्ची देवी, भसुर नागेंद्र साह एवं देवर धर्मेंद्र साह पर दहेज में दो लाख रुपये नकद और कार की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्यानुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। जब उसने पति को यह बात बताई तो उसके पिता ने समझौते के लिए ससुराल वालों से वार्ता की, परंतु फिर भी वे अपनी मांग पर अड़े रहे।

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने न केवल पूजा कुमारी के साथ मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर