Explore

Search

May 26, 2026 11:35 am

भगवानपुर हाट : दहेज के लोभ में गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

भगवानपुर हाट : दहेज के लोभ में गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट के डेहरी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, मायके वालों का आरोप – ससुरालवालों ने मिलकर की हत्या

सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव से एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दहेज के लिए एक गर्भवती विवाहिता प्रीति कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति पप्पू महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास, देवर और ननद मौके से फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी की शादी सिपार निवासी कृष्णा महतो की पुत्री के रूप में डेहरी गांव के लड्डू महतो के पुत्र पप्पू महतो से हुई थी। शादी के बाद से ही पप्पू व उसके परिवारजन दहेज में नकद राशि और वाहन की मांग कर रहे थे।

मृतका के माता-पिता, कृष्णा महतो व बबीता देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर प्रीति की हत्या की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना दोपहर में ग्रामीणों द्वारा दी गई, जिसके बाद जब वे ससुराल पहुंचे तो प्रीति मृत अवस्था में पड़ी थी। गले पर दबाव के साफ निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

सूचना पर थाना पुलिस के एसआई अनिरुद्ध कुमार सिंह, एएसएस राजीव कुमार और मुनेश्वर प्रसाद दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू करते हुए पति को हिरासत में लिया।

घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मच गया। परिजन बिलख-बिलख कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर