Explore

Search

March 16, 2026 2:13 pm

भगवानपुर हाट : दस्तावेज का नकल नहीं मिलने पर डीएम से शिकायत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट: प्रखंड के सहसरांव निवासी सुनील कुमार ठाकुर ने डीएम को मेल के माध्यम से पत्र भेजकर निबंधन कार्यालय बसंतपुर से दस्तावेज का नकल न मिलने की शिकायत की है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि निबंधन कार्यालय बसंतपुर द्वारा जमीन से जुड़ी दस्तावेज का नकल नहीं दिया जा रहा है, जबकि सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं।

सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि भूमि सर्वे अभियान चल रहा है और इस दौरान भूमि के दस्तावेज की आवश्यकता है, लेकिन निबंधन कार्यालय द्वारा बार-बार टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से वे दस्तावेज के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि इस स्थिति से अन्य लोग भी दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए परेशान हैं।

सुनील कुमार ठाकुर ने प्रशासन से दस्तावेजों का नकल जल्द से जल्द मुहैया कराने की मांग की है।

 

 

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर