✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में तिलहन खेती पर आधारित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को तिलहन की फसल को विपरीत मौसम से बचाने और अधिक उपज प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण (तिलहन) के तहत सरसों उत्पादकों को विशेष जानकारी दी गई। डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने प्रशिक्षण से संबंधित सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। मृदा विशेषज्ञ डॉ. कन्हैयालाल रेंगर ने सरसों की फसल में सल्फर के छिड़काव और एसिड प्रबंधन के महत्व को समझाया।
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ कृष्ण बहादुर क्षेत्री, अनुसंधानकर्ता सुभजीत पाल, कृषक अमिताभ पाल, अमरनाथ सिंह, हरेंद्र उपाध्याय, और डॉ. एपी सिंह के साथ लगभग 30 किसान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों ने फसल की गुणवत्ता सुधारने और उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों से सलाह ली।

