Explore

Search

March 16, 2026 1:10 am

भगवानपुर हाट : डा. उमाशंकर साहू को राजभाषा आयोग के सदस्य बनाए जाने पर खुशी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट के डा. साहू की उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष, गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त

भगवानपुर हाट (सिवान): भगवानपुर हाट प्रखंड के रामपुर कोठी निवासी डा. उमाशंकर साहू को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा आयोग में सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्वानों, साहित्यकारों, रंगकर्मियों एवं शिक्षा प्रेमियों ने डा. साहू की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार प्रकट किया है।

लोगों ने कहा कि डा. साहू को आयोग का सदस्य बनाकर न केवल सिवान जिले का, बल्कि बिहार राज्य का गौरव बढ़ाया गया है। डा. उमाशंकर साहू ने जानकारी दी कि उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा नामित करने संबंधी पत्र डाक द्वारा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार देश भर से तीन विद्वान साहित्यकारों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है, जिनमें वे भी शामिल हैं।

राजभाषा आयोग गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, जिसके अध्यक्ष स्वयं गृहमंत्री होते हैं। आयोग में लोकसभा के 30 और राज्यसभा के 20 सदस्य होते हैं। डा. साहू वर्षों से भोजपुरी और हिंदी भाषा के संवर्द्धन एवं प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न संगठनों से जुड़े रहकर कार्य कर रहे हैं। वे अखिल भारतीय साहित्य परिषद बिहार के मंत्री और राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

डा. साहू को शुभकामना देने वालों में डा. धनंजय प्रसाद, प्रो. रामअयोध्या प्रसाद, मुकेश चौधरी, ललन गुप्ता एवं सुनील ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर